थाना क्षेत्र के गांव अधौन में शुक्रवार सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट पथराव पथराव हो गया। इससे गांव में भगदड़ गच गई। पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव अधौन निवासी जमशेर पुत्र कासिम अली ने बताया है कि उसके घर के पास एक पुरानी मस्जिद है। जिसमें गांव के लोग नमाज बढ़ने आते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने मस्जिदों में नमाज अदा नहीं करने का आदेश दे रखा था। पर गांव के कुछ लोग जबरदस्ती मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंच जाते हैं। कई बार इन लोगों से कहा गया कि अपने घरों में नमाज अदा करें पर यह लोग नहीं माने।
शुक्रवार को यह लोग एक जुट होकर मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने आये थे। मना करने पर उक्त लोगों ने मारपीट तथा पथराव करना शुरू कर दिया। इससे गली में अफरा मफरी मच गई। इसी दौरान किसी पुलिस के गांव में पथराव की सूचना दे दी। सूचना पर पनैठी पुलिस चौकी प्रभारी मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए।
मारपीट करने के आरोप में पुलिस चार लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। वहीं पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज सुमित गोस्वामी का कहना है कि जमशेर पुत्र कासिम अली एवं गुलजार पुत्र जमीलखां दोनों परिवारों के बीच दुकान से सामान लेने के रुपयों को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों पक्ष के चार लोग गुलजार, जमशेर,आरिफ नफासम अली के खिलाफ कार्रवाई की।