गांव मौसमपुर निवासी पूर्व प्रधान गौरीशंकर और सोनपाल सिंह ठेकेदार के ट्रक चलते हैं। उनका एक ट्रक हापुड़ के निकट खराब हो गया था। इस पर गौरीशंकर, सोनपाल सिंह, ज्ञान सिंह, सुम्मेरी, गोपाल, राजू, गुलाब सिंह, गोपीराम आदि मंगलवार रात स्कार्पियो कार से हापुड़ जा रहे थे।
इसी दौरान गुलावठी के निकट उनकी स्कार्पियो अज्ञात वाहन से टकरा कर खाई में पलट गई। इसमें सोनपाल ठेकेदार और ज्ञान सिंह पुत्र लालजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। पूर्व प्रधान गौरीशंकर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।