फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजामत को लेकर दो पक्ष भिडे़, छह का चालान

Tue, 24 Oct 2017 01:01 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
हजामत को लेकर दो पक्ष भिडे़, छह का चालान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सपेराभानुपर गांव में सोमवार सुबह हजामत बनवाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। अलग-अलग सम्प्रदाय से होने के कारण मामले ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया। पथराव और फायरिंग से गंाव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में चालान कर भेज दिया।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार सपेराभानपुर में हज्जाम की दुकान पर सुबह करीब साढे़ सात बजे असलम पुत्र निसार तथा सोनू पुत्र सुराजेश में पहले हजामत बनवाने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते बहस गाली-गलौज व मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से पथराव भी शुरू हो गया जिसमें एक पक्ष ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की।

अलग-अलग सम्प्रदायों के लोगों से जुड़े होने के कारण झगडे़ की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। पथराव व फायरिंग के चलते गांव में अफरातफरी मच गई। चर्चा यह भी है कि महिलाओं से बदसलूकी की गई। ग्रामीणों द्वारा 100 नं दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के तीन-तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कुछ स्थानीय नेता दोनों पक्षों को थाने से छुड़ाने जा पहुंचे लेकिन मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में होने की वजह से पुलिस ने आरोपियों को छोड़ने से इंकार कर दिया। पथराव व फायरिंग जैसी संगीन घटना में सभी छह आरोपियाें अवधेश पुत्र हरवीर, आदेश पुत्र अवधेश, सोनू पुत्र सुराजेश, सद्दीक पुत्र मजीद, असलम पुत्र निसार तथा रफीक पुत्र मजीद को शांति भंग के आरोप में चालान कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया। आशीष पुत्र अवधेश, सुराजेश पुत्र हरवीर, मुख्तियार पुत्र मजीद व निसार पुत्र मजीद को 107/116 में निरुद्ध कर पचास-पचास हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किया गया है।

गांव में शांति व्यवस्था के लिए एक दरोगा व दो कांस्टेबल को तैनात कर दिया गया है। थानाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि झगड़ा दो युवकों के बीच पहले हजामत बनवाने का था। इसमें साम्प्रदायिकता की कोई बात नहीं है और ना ही फायरिंग जैसी कोई घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें