फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में इलाज भारी पड़ा छेड़खानी में फंसा डॉक्टर

Sun, 31 Jul 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
naraj public - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी बाईपास रजा नगर स्थित एक क्लीनिक में शनिवार देर शाम नशे में डॉक्टर को लोगों का इलाज करना भारी पड़ गया। यहां युवती ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप मढ़ दिया। इसे लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


जब भीड़ जमा हुई तो डॉक्टर ने खुद को आग लगाने तक की धमकी दी। बमुश्किल जैसे-तैसे डॉक्टर को दबोचा और पीटा भी। जहां हंगामा भी मचा। खबर पर पहुंची पुलिस डॉक्टर को थाने ले आई। जहां युवती पक्ष ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दे दी है।

क्वार्सी क्षेत्र के रजा नगर में एक क्लीनिक पर करीब 42 वर्षीय डॉक्टर अर्से से लोगों का इलाज कर रहा है। शनिवार की रात इलाके की ही एक युवती अपने भाई के साथ बुखार की दवा लेने पहुंच गई। आरोप है कि नशे में धुत डाक्टर ने पहले तो किशोरी से अपशब्द कहे, किशोरी के अनसुना करने पर डाक्टर ने छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन


घर पहुंची किशोरी ने आपबीती परिजनों को बता दी। किशोरी की बातें सुनकर परिजन दंग रह गए। गुस्साए परिजन क्लीनिक पर पहुंच गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जहां डॉक्टर ने खुद को आग लगाने तक की धमकी दी। गुस्साए लोगों ने आरोपी डाक्टर की जमकर धुनाई कर दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा।

मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाक्टर को भीड़ के चंगुल से बमुश्किल बचाया। पुलिस पकड़े गए डाक्टर से अभी पूछताछ कर रही है। क्वार्सी एसओ विनोद यादव के मुताबिक युवती ने डाक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

मामले में हकीकत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉक्टर का कहना है कि यह लोग भीड़ में जल्दी देखने की जिद कर रहे थे। उसने बस डांटते हुए धकिया दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें