फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के बेटे से 26 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 31 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी सरकार में पूर्व मंत्री रहे राजपाल त्यागी के बेटे भाजपा नेता विवेक त्यागी को जमीन दिलाने का झांसा देकर 26 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस संबंध में कविनगर थाने में छह प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


निवाड़ी निवासी विवेक त्यागी ने बताया कि उनके पिता यूपी सरकार में ऊर्जा और वित्त मंत्री रहे थे। वह भी पांच बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि आठ मई को उनके पास एक व्यक्ति ने फोन किया और नोएडा-गाजियाबाद में जमीन दिलाने का झांसा दिया।

इसके बाद 14 मई को उन्हें एसएमएस करके जमीन की डिटेल भेजी। 19 मई को पांच प्रॉपर्टी डीलरों ने उन्हें एबीईएस कॉलेज के पीछे बिसरख थाना क्षेत्र और ग्रेटर नोएडा में जमीन दिखाई। डीलरों ने उन्हें एक बीघा जमीन की कीमत एक करोड़ 32 लाख रुपये बताई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों में पांच बीघा जमीन को खरीदने की बात तय की गई और उन्हें 70 फीसदी हिस्सेदारी का लालच दिया। छह करोड़ 60 लाख रुपये में डील तय हुई। 23 मई को डीलरों ने विवेक को टोकन मनी देने के लिए चिरंजीव विहार में बुलाया, जहां उन्होंने डीलरों को 26 लाख रुपये दिए।

विवेक ने बताया कि इसके बाद उन्हें पता चला कि जिस जमीन का उन्होंने सौदा किया है वह किसी और के नाम से रजिस्टर्ड है। उन्होंने जमीन या रुपये देने को कहा तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

शनिवार को विवेक ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने एफआईआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि इस बाबत पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें