फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के संचालक के घर से लाखों की चोरी

Thu, 18 Jan 2018 01:44 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
संगम बिहार कॉलोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में इंटर कालेज संचालक के घर से दिन दहाड़े 15 लाख रुपये की नकदी एवं पांच लाख के जेवरात चोरी होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि बाहर से ताला लगा था और चोर अंदर से रुपये और जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


संगम विहार निवासी मुनेश पाल सिंह का महेशपुर गांव में इंटर कॉलेज है। बुधवार की सुबह वह स्कूल के लिए चले गए। इसके बाद उनकी पत्नी रीता अपने गाजियाबाद से बीटेक कर रहे बड़े पुत्र कृष्णकांत को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन चली गईं। उन्होंने दरवाजे पर ताला लगा दिया। अपने बेटे को ट्रेन में बैठाने के बाद बाजार में शॉपिंग के लिए चली गई।

इधर, दोपहर दो बजे के करीब उनका छोटा बेटा शशांक स्कूल से लौटा और अपने पास मौजूद चाबी से ताला खोलकर घर के अंदर गया। अंदर सामान बिखरा देख उसके होश फाख्ता हो गए। उसने तत्काल इसकी सूचना अपने माता-पिता और पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और स्कूल संचालक घर पर पहुंच गए। क्वार्सी थाने के एसएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि घर के बाहर ताला लगा हुआ है फिर अंदर चोरी कैसे हो सकती है। मामला संदिग्ध है, जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि कुछ दिनों बाद ही स्कूल संचालक को लाखों रुपये की उधारी चुकानी है। यह भी जांच का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें