फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के दरिंदे की दर्दनाक मौत

Thu, 22 Jun 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कूरियर ब्वाय जय कुमार।
विज्ञापन
महानगर से सटे जीटी रोड के गांव भीकमपुर में बच्ची के संग दरिंदगी के बाद उसकी हत्या के आरोपी दरिंदे की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार देर शाम मौके पर दबोचे जाने के बाद गुस्साई भीड़ की पिटाई से बुरी तरह जख्मी आरोपी को मेडिकल कॉलेज में बुधवार तड़के मृत घोषित कर दिया गया। इधर, बच्ची के शव का रात में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सुबह कड़े पुलिस पहरे में दफन कराया गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद आरोपी का शव देर शाम उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार मंगलवार दोपहर भीकमपुर निवासी मजदूर परिवार की बच्ची को उनकी दुकान का 35 वर्षीय पूर्व नौकर अरविंद पुत्र मुंडीलाल निवासी पुखराया उघैती बदायूं अपने साथ ले गया था। बाद में बच्ची की अर्द्ध नग्न लाश बाजरा के खेत में मिली थी, जिसकी दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी और कुछ दूरी पर खुद आरोपी नशे में बेहोशी की हालत में मिला था। जिसे पब्लिक ने बेरहमी से पीटा था। बाद में पुलिस उसे बचाकर ले गई और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां उसके जबड़े में जाहिरा गंभीर चोट के अलावा सिर के पिछले हिस्से में अधिक रक्त स्त्राव बताते हुए इलाज शुरू कराया गया। इसके बाद बुधवार तड़के उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इधर, मंगलवार शाम हुए हंगामे के बाद रात में ही बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें दुष्कर्म व गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने सुबह शव को गांव में कड़े पहरे में दफन कराया। इसके बाद जब पुलिस को आरोपी की मृत्यु की खबर मिली तो परिजनों को सूचना पहुंचवाई गई।
विज्ञापन


वहां से शाम पांच बजे पिता के अलावा मामा ब्रजेश, बहनोई सोमनाथ सिंह आदि पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचे और यहां से वह शव को अपने साथ ले गए। इंस्पेक्टर बन्नादेवी रविंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल मामले में साक्ष्य संकलन आदि का काम चल रहा है। बाकी आरोपी की पिटाई से मौत के मामले में पुलिस अपनी तरफ से 200 अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच के आधार पर जो तय होगा, वहीे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें