फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेले पीएसी जवान ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 14 Aug 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
घर में अकेले पीएसी जवान ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
महानगर के रामघाट रोड स्थित पीएसी 38वीं वाहिनी में तैनात हैड कांस्टेबल ने शनिवार दोपहर रामघाट रोड के आनंद विहार कंपाउंड स्थित अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के वक्त वह घर में अकेला था। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में कर मोरचरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से पहासू (बुलंदशहर) के गांव अटैना निवासी रूपेंद्र (51) पुत्र सरदार सिंह आठ दिन पहले ही मुरादाबाद से स्थानांतरित होकर 38वीं बटालियन में हवलदार के पद पर नियुक्त हुए थे। बटालियन के सामने आनंद विहार कंपाउंड में साल भर पहले ही उन्होंने मकान बनवाया था।
परिवार में पत्नी संगीता के अलावा दो बेटे दीपक और विशाल हैं। दीपक एअर फोर्स में है और असम में उसकी तैनाती है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को उनकी पत्नी अपने मायके हरदुआगंज गई हुई थीं। विशाल स्टेडियम में था। इसी बीच रूपेंद्र ने कमरे में पत्नी की साड़ी से फांसी लगा ली।
विज्ञापन

विशाल जब घर लौटा तो मेन गेट अंदर से बंद था। काफी देर आवाज लगाने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो पड़ोसी को बताया। पड़ोसी छत से होकर झीने से नीचे आ गया। कमरे में शव लटका देख वह चीखता हुआ गेट खोलकर बाहर आया। खबर पाकर मृतक की पत्नी व ससुरालीजन भी आ गए। एसओ क्वार्सी विनोद कुमार ने बताया कि सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन भी इस संबंध में कुछ नहीं बता पा रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें