फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गभाना में बच्चे की नृशंसतापूर्वक हत्या

Tue, 25 Jul 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
गौरव का फाइल फोटो। - फोटो : file photo
विज्ञापन
गभाना थाना क्षेत्र के गांव ओगर में रविवार शाम से लापता नौ वर्षीय बच्चे का शव सोमवार शाम अरहर के खेत से बरामद हुआ। बच्चे का गला घोंटकर हत्या करने के बाद हत्यारे ने शव की पहचान मिटाने के इरादे से उसके सिर को ईंट से कुचल डाला। निर्ममतापूर्वक की गई हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


ओगर निवासी तेजपाल सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता है। तेजपाल के तीन बेटियां हैं। उसका इकलौता नौ वर्षीय पुत्र गौरव रविवार शाम पांच बजे वह घर के समीप ही खेल रहा था, तभी लापता हो गया।

देर शाम तक घर न लौटने पर परेशान परिजनों ने आसपास के घरों समेत पूरे गांव में खोजबीन की, लेकिन गौरव का पता न चल सका। सोमवार को भी ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुटे थे। 
विज्ञापन


शाम पांच बजे के करीब विजय पाल सिंह के खेत में गौरव का शव लोगों को नजर आया। शव दिखते ही हल्ला मच गया। बच्चे का शर्ट से गला घोंटा गया था। पीछे से सिर पूरी तरह कुचला था।  प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश चंद्र यादव के अनुसार तेजपाल गरीब मजदूर है। किसी से दुश्मनी की बात फिलहाल सामने नहीं आई है। बच्चे का इतनी बेरहमी से कत्ल क्यों किया गया, इसकी पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें