बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के गांव दुगरऊ निवासी दीपक चौधरी का कहना है कि वह आर्मी में जाट रेजीमेंट में हैदराबाद में तैनात है। ड्यूटी पर जाने के लिए मथुरा से उसने रिजर्वेशन कराया था। दीपक ने बताया कि अलीगढ़ से मथुरा के लिए बस न मिलने के कारण इगलास के लिए मिनी बस में बैठ गया। आरोप है कि रास्ते में मिनी बस चालक द्वारा सबारियों को गेट पर लटकाने पर उसने कहा कि कोई दुर्घटना हो सकती है इन सबारियों को ऐसे मत लटकाओं। इसी बात पर चालक ने उसके साथ मारपीट की।
फौजी का आरोप है कि चालक अपने एक अन्य साथी के साथ उससे सोने की जंजीर व दो हजार रपये लूट कर ाग गया। गाड़ी में बैठी अन्य सबारियों से उसने मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। चालक के ाग जाने के बाद गाड़ी में बैठा अन्य चालक गाड़ी को लेकर इगलास आया। घटना के संबंध में फौजी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस व दूसरे चालक को हिरासत में लिया है।