फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कल्याण सिंह के रिश्तेदार काे फोन पर मिली धमकी

Thu, 15 Oct 2020 12:38 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रमुख भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के रिश्तेदार ठा.श्योराज सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का प्रकरण सामने आया है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति के नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ गांधीपार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें गाजियाबाद से लौटते वक्त कार टकराने के विवाद में फोन पर धमकी देने का आरोप है। 
विज्ञापन



वैष्णो हाइट्स गांधीपार्क में रहने वाले भाजपा के बृज प्रांत उपाध्यक्ष ठा. श्योराज सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह अपने भाई नवेंद्र राज सिंह के साथ किसी काम के सिलसिले में शनिवार को गाजियाबाद गए थे। वहां से लौटते समय लाल कुआं चौराहा के पास नशे में धुत दो लोगों ने अपनी स्कॉर्पियो से कार में टक्कर मारी।


जिससे गाड़ी में नुकसान हो गया और एतराज जताया तो अभद्रता करते हुए साथी स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत लाल कुआं चौकी पर की गई तो वहां दरोगा ने उनकी गाड़ी के कागज जब्त कर लिए। बाद में समझौते पर बात आई। उस समय वहां से चले आए।
विज्ञापन


अगले दिन वह समझौते से मुकर गया और अब फोन पर देर रात तक धमकी दे रहा है कि अगर इस मामले में समझौता नहीं किया और लालकुआं चौकी से कागज वापस नहीं दिलाए तो परिणाम गंभीर होंगे। गाजियाबाद या नोएडा में आओगे तो जान से मार दूंगा। इंस्पेक्टर गांधीपार्क ने बताया कि इस मामले में मोबाइल नंबर धारक संजय चौधरी के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें