फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की बीवी ने दूसरे सिपाही को चप्पलों से पीटा

Sat, 23 Mar 2019 01:37 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सिपाही को चप्पल से पीटती दूसरे सिपाही की पत्नी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में नकवी पार्क के पास शुक्रवार दोपहर उस समय अजीब घटनाक्रम हो गया, जब एक बाइक सवार दंपती से सामने से नशे में धुत दो बाइक सवार टकरा गए और उनमें विवाद हो गया। इस दौरान पति संग बाइक सवार महिला ने दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां काफी हंगामी स्थिति बन गई। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। तब यह बात सामने आई कि दोनों बाइकों पर सवार पुलिसकर्मी हैं और बाइक टकराने पर यह विवाद पैदा हो गया। बाद में दोनों को अलग कर माफी-दराफी करा दी गई। 

वाकया इस तरह है कि पुलिस लाइन में रहने वाला सिपाही अपनी पत्नी संग बाइक पर क्वार्सी से पुलिस लाइन लौट रहा था, वह जैसे ही नकवी पार्क के पास पहुंचा, तभी सामने से नशे में धुत सिविल लाइंस के सिपाही होली खेलकर लौटते समय बाइक सवार सिपाही दंपती से टकरा गए और इस पर दोनों में विवाद हो गया। चूंकि दोनों सादा कपड़ों में थे, इसलिए एक दूसरे को पहचान नहीं पाए और नशे में आए सिपाहियों ने दुर्व्यवहार भी कर दिया। 
विज्ञापन


इस पर सिपाही की पत्नी बिफर गई और चप्पलों से दूसरे सिपाही को पीटना शुरू कर दिया। इसे लेकर वहां अफरा-तफरी मच गई और सूचना पर थाने से पुलिस भी पहुंच गई। जैसे तैसे दोनों पक्षों को शांत किया गया। बाद में मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें