फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः थाने के दरवाजे पर चली सिपाही की बंदूक, तीन राहगीर जख्मी

Sun, 23 Jan 2022 12:14 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा करते परिवार के लोगों को समझाते दरोगा। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट थाने के गेट पर शनिवार देर रात सिपाही के हाथ से दंगा नियंत्रक रिपीटर बंदूक लोड कर चेक करते समय चल गई। इस दौरान छर्रे लगने से तीन राहगीर जख्मी हो गए। हालांकि तीनों मामूली रूप से जख्मी हुए हैं, मगर मौके पर भगदड़ व अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज किया जा रहा था। खबर पर एसएसपी ने सिपाही को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर करते हुए सीओ को जांच सौंपी है।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर के हमराह सिपाही के रूप में नाइट शिफ्ट में सिपाही अंकित की ड्यूटी रहती थी। देर रात करीब 10 बजे उसने ड्यूटी पर आमद कराई और डे शिफ्ट के सिपाही से दंगा नियंत्रक रिपीटर बंदूक भी रिसीव कर ली। इसके बाद थाने के बाहर सड़क पर आकर वह उसे लोड कर जमीन की ओर नाल कर चेक कर रहा था।




तभी अचानक फायर खुल गया और सड़क से छर्रे टकराकर इधर उधर से गुजर रहे देहली गेट के ही चिराग, सुमित और देव के हाथ-पैर व पेट के हिस्सों में लग गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन सिपाही को थाने में बैठाकर उससे बंदूक जब्त कर ली गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। तीनों घायलों को खतरे से बाहर बताया है। खबर पर सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन




जहां पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई। इधर, घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। जहां देर रात वे हंगामा करते हुए कोतवाल से खरीखोटी कह रहे थे। हालांकि कोतवाल उन्हें समझाकर शांत करने का प्रयास कर रहे थे। इधर, एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए सीओ को जांच सौंपी है।



-सिपाही अंकित से यह घटना बंदूक लोड कर चेक करते समय लापरवाही में हुई है। फिलहाल सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

- राघवेंद्र सिंह, सीओ प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें