फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन संग घुल गई पर बोली नहीं शिवानी

Sun, 24 Jan 2016 01:50 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गभाना इलाके में महिला की लाश के साथ बेहोश मिली शिवानी चाइल्ड लाइन की टीम और वहां मौजूद दो किशोरियों में खूब घुल मिल गई है। मगर अभी वह कुछ बता नहीं पा रही। दिन भर खेलती है। हालांकि चोट कले चलते हाथ पैर अभी चल नहीं पा रहे। मगर खूब खिलखिलाती है। 
विज्ञापन

रात में जरूर सोते समय अचानक दहशत या सपने में वह सिहर कर चीखती हुई जाग जाती है। निजी अस्पताल में इलाज के बाद अब बच्ची को चाइल्ड लाइन केंद्र में रखा गया है। जहां महिला काउंसलर लगातार उसकी देखरेख कर रही हैं। खुद काउंसलर व वहां मौजूद दो अन्य किशोरियों संग खूब खेल रही है। उससे पूछताछ की कोशिश की जाती है तो वह या तो चुप्पी साध जाती है।
हां, रात के समय जरूर अक्सर ऐसा होता है कि सपना देखने या किसी दृश्य को याद कर वह सिहर उठती है और चीखती है। बाद में कुछ देर में सामान्य हो जाती है। परिवार की खोज की दिशा में प्रदेश व असपास के अन्य राज्यों के जिलों में सभी चाइल्ड लाइन केंद्रों से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें