फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में एचटी लाइन छूने से सात झुलसे, एक की मौत

Fri, 29 Mar 2019 01:53 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)
विज्ञापन
अशोक कुमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सोनइयां में गुरुवार की सुबह रास्ते में बंद हुई मैक्स गाड़ी को धक्का लगाते समय गाड़ी झूलती एचटी लाइन से छू गई। इससे गाड़ी में एचटी लाइन का करंट प्रवाहित हो उठा। इस करंट से सात युवक गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक युवक की मथुरा में इलाज के दौरान मौत हो गई है। 
विज्ञापन


गांव सोनइयां में गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे धर्मपाल अपनी मैक्स गाड़ी में लाहा लादकर मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। देशराज के मकान के सामने उनकी गाड़ी बंद हो गई। गाड़ी को स्टार्ट कराने के लिए गांव के ही अशोक पुत्र जगदीश, श्यामवीर पुत्र विजय सिंह, रामेश्वर पुत्र बच्चू सिंह, लौहरे पुत्र विजय सिंह, सतीश पुत्र वीरी सिंह, कान्हा पुत्र निहाल सिंह व सतेंद्र पुत्र कंचन सिंह धक्का लगाने लगे।

धक्का लगाते समय गाड़ी ऊपर से निकली एचटी लाइन के झूलते तारों को छूट गई। इससे गाड़ी में प्रवाहित हुए करंट से सातों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। हालत गंभीर होने पर अशोक (30) को इलाज के लिए परिजन मथुरा ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य का बेसवां व गोरई के अस्पतालों में  इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर कोतवाल अनिल कुमार, एसआई दीपक कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अशोक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


अशोक वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वह अपने पीछे पत्नी, 12 वर्ष की बेटी और आठ वर्ष के बेटे को बिलखता हुआ छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो रोेकर बुरा हाल है। इगलास कोतवाल ने बताया कि घटना के संबंध में पवन कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर विद्युत विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें