फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में पकड़ी तमंचा फैक्ट्री, जखीरा बरामद

Thu, 26 Jan 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के दौरान अवैध हथियारों का काम करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। इसी तरह का एक मामला क्वार्सी के गांव गडराना में प्रकाश में आया है। यहां पर पुलिस ने एक तमंचा फैक्ट्री पर छापा मारकर यहां से बने और अधबने तमंचों का जखीरा बरामद किया है। साथ ही उपकरण भी मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि क्वार्सी के गडराना में एक व्यक्ति तमंचा बनाने के काम में लगा हुआ है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर छापा मारा और वहां से फैक्ट्री चला रहे मुख्य व्यक्ति को दबोच लिया। पुलिस ने यहां से गाजियाबाद के पिलखुआ के गांव जगीपुरा निवासी गुड्डू पुत्र शंकर लाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बने और अधबने तमंचे और उन्हें बनाने के उपकरण भी मिले हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह आर्डर पर काम करता है। पुलिस उसके माध्यम से यह जानने का प्रयास कर रही है कि आर्डर किन लोगों ने दिए थे। उनसे बताया कि वह अलीगढ़ के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों को हथियार सप्लाई का काम करता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें