फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों से फिर ऊपरकोट में माहौल िबगाड़ने की कोशिश

Mon, 21 Aug 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
ऊपरकोट पर अफवाह के बाद दुकान का सामान समेटते दुकानदार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ऊपरकोट पर बलवा व पथराव के आरोपी की जेल से दिल्ली ले जाते समय मौत होने की अफवाह ने रविवार दोपहर ऊपरकोट के बाजार में अफरातफरी मचा दी। आनन-फानन दुकानों के शटर गिर गए, फड़ उठ गए। यह वाकया दोपहर सवा एक बजे का है। हालांकि, जेल में युवक से बहनों की मुलाकात के बाद अफवाह की हवा निकल गई।  
विज्ञापन
इस दौरान कोतवाली पर भीड़ जमा हो गई और हंगामे के हालात भी बने। अलबत्ता, कई दिनों से शरारती तत्व शहर की फिजा अफवाह के जरिये खराब करने की कोशिशों में जुटे हैं। मगर उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो रहे। अब प्रशासन इन्हें चिह्नित करने में जुट गया है।
रविवार को ऊपरकोट में अफवाह उड़ी कि 11 अगस्त को जुमे की नमाज के बाद हुए पथराव के आरोप में जेल भेजे गए उमेर उर्फ जला पुत्र लतीफ निवासी पीर अता उल्ला की जेल में तबीयत खराब हो गई, उसे दिल्ली रेफर कर दिया जहां मौत हो गई। यह अफवाह ऊपरकोट में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
  बाजार बंद हो गए। उमेर के परिजन भी ऊपरकोट कोतवाली आ गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस अफसरों ने सीओ और एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव से परिजनों की बात कराई। अफसरों ने भरोसा दिलाया कि यह अफवाह है।   इसके बाद समाजसेवी गुलजार अहमद उमेर की बहनों को लेकर जेल पहुंचे, जहां बहनों की मुलाकात उमेर से कराई। भाई को देख बहनों ने राहत की सांस ली। बहनों ने जेल से ही शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद से बात की। वह बोलीं, सब ठीक है। घबराने की बात नहीं है। शाम को भी यही अफवाह उड़ी। गुलजार अहमद ने ऐसे शरारती तत्वों को चिह्नित करने की मांग की है, जो अमन-चैन के दुश्मन हैं। 
शहर से बाहर भी टीम हुईं रवाना

बलवाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें भी गठित कर दी हैं। सूत्र बताते हैं कि रविवार सुबह दो टीमें शहर के बाहर बलवाइयों की गिरफ्तारी के लिए गई हैं। इंस्पेक्टर का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तारी होंगे।

आधा दर्जन अफवाह फैलाने वाले चिह्नित, मुकदमा

ऊपरकोट पर अफवाह साजिश के तहत फैलाई गई। यह बात पुलिस और उमेर के परिवार ने मान ली है। एक तरफ जहां जेल में अपने भाई से मिलकर लौटी बहनों ने ऊपरकोट पहुंचकर खुलकर यह बात कही और उन लोगों को जमकर गरियाया जिन्होंने यह अफवाह फैलाई।

बाद में पुलिस ने सर्विलांस व मुखबिरी आदि की मदद से ऐसे आधा दर्जन लोग चिह्नित किए, जिनके द्वारा यह अफवाह फैलाई गई। उन पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसएसपी के अनुसार इन अफवाह फैलाने वालों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। किसी भी कीमत पर इस तरह शहर के माहौल बिगाड़ने वालों को छूट नहीं दी जाएगी।

अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। उन्हें चिह्नित करने के लिए टीम लगा दी गई है। अफवाहों पर भरोसा न करें। शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-राजेश पांडेय, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें