बीएसए(सेवानिवृत्त) के घर में लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला
थाना सासनी गेट क्षेत्र में आरके पुरम कॉलोनी में शनिवार शाम बीएसए(सेवानिवृत्त) के घर में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला दिया। इस दौरान चार महिलाओं को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं दूध देने आए दूधिए को भी बंधकर बनाकर लूटपाट की। घरवालों ने जब विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से युवती घालय हो गई। परिवार का कहना है कि बदमाश लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ले गए हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में पुलिस का कोई बयान नहीं आया है।