फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जत और जिंदगी के लिए गांव छोड़ने को मजबूर दलित

Sun, 04 Sep 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले एक दलित परिवार की बेटी से दबंग ने छेड़छाड़ की। उसने शिकायत की तो मारपीट की। दलित ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो अब मुकदमा वापस लेने की चेतावनी दी जा रही है। मुकदमा वापस न लेने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


इससे दलित परिवार खौफजदा है। थाना पुलिस के पास तमाम चक्कर काटे लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। परेशान दलित ने एसएसपी को पत्र भेजा है। कहा है कि दबंग का उत्पीड़न न रुका तो परिवार सहित गांव से पलायन कर जाएगा।

गांव बहू नगला (अलियासपुर) इस दलित परिवार के अनुसार 4 अगस्त को गांव के ही दबंग व्यक्ति ने उसकी बेटी से छेड़खानी की। विरोध करने पर मारापीटा। इस पर दंबग ने झूठा मुकदमा उसके विरुद्ध दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन


पीड़ित दलित व्यक्ति का आरोप है कि अब दबंग व्यक्ति लगातार धमकी दे रहा है। कह रहा है कि मुकदमे में समझौता न किया परिवार सहित नष्ट कर देंगे। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजा है। कहा कि दबंग को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो वह गांव से पलायन को मजबूर हो जायेगा।

घटना की जानकारी हुई है। सीओ इगलास मामले की जांच कर रहे हैं। उनको कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।     - डा. बीके सिंह, एसपी देहात

दबंग ने तहरीर दी थी जिस पर मुकदमा दर्ज किया था किंतु जांच में उसके आरोप फर्जी निकले। इस पर उसकी मुकदमा खत्म कर दिया गया है।   - राजवीर सिंह, कोतवाल 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें