फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राॅपर्टी डीलर ने गोली मार खुदकुशी की

Mon, 12 Mar 2018 02:12 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
डोरीलाल का फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी के नगला कलार इलाके में रविवार सुबह एक प्रापर्टी डीलर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रापर्टी डीलर ने सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है, जिसमें अपने दो साथियों को उधार दी गई रकम वापस न मिलने का हवाला देकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस मामले में सुसाइड नोट का परीक्षण कराने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


मूल रूप से हाथरस के हसायन क्षेत्र के गांव बोनई निवासी 52 वर्षीय डोरीलाल पुत्र गोपाल सिंह करीब तीन दशक से अन्य भाइयों के साथ यहां नगला कलार में आकर बस गए थे। उनके पत्नी से रिश्ते खराब होने के कारण पत्नी तो मायके चली गईं, जबकि वह गांव की एक विधवा महिला व उसके बच्चों के साथ रहने लगे। वह पेशे से प्रापर्टी डीलर थे। रविवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने खुद के साथ रहने वाली महिला के बेटे सुनील से कहा कि अब उसे रुपयों के लिए किसी से झगड़ा करने की जरूरत नहीं है, वह सुसाइड कर लेगा।

सुनील ने उनकी इस बात को नजरंदाज कर दिया और इसके कुछ देर बाद ही डोरीलाल के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जब वह दौड़कर पहुंचा तो पाया कि डोरीलाल ने खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार ली थी। वह उन्हें डायल-100 की जीप में लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज की ओर लेकर भागा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर बन्नादेवी व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। पुलिस ने मौके से रिवाल्वर व सुसाइड नोट जब्त कर लिया। सुसाइड नोट में आईटीआई रोड के एक प्रापर्टी डीलर व जीवनगढ़ के एक प्रापर्टी डीलर द्वारा क्रमश: 20 लाख व 1.54 लाख रुपये का कर्जा वापस न करने व धमकाने के कारण सुसाइड का उल्लेख है। इंस्पेक्टर जितेंद्र दीखित के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सुसाइड नोट का परीक्षण कराया जाएगा। जांच व तहरीर आदि के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इस संंबंध में सुसाइड नोट के आधार पर दोनों उन बिल्‍डरों पर मुकदमा दर्ज हो गया है जिन्‍होंने कर्जा ले रखा है।

यह लिखा है सुसाइड नोट में
चौ. महीपाल सिंह ने स्कूल की जमीन खरीदी थी, तब मुझसे 20 लाख रुपये लिये थे। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देता है। एक भी पैसा वापस नहीं किया और अयाज मैंबर जीवनगढ़ पर 1 लाख 54 हजार रुपया है, वो भी नहीं देता है। इस्लाम भाई को पता है, ताज बाग वालों का मेरे पास  किसी का कोई रुपया नहीं है, जो मेरे घर वालों व मुझसे मांगते हैं। अपने घर वालों से और परिवार वालों से कोई शिकायत नहीं है, जो भी गलती हो गई हो मुझे माफ करना---डोरीलाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें