फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखर के दलदल में फंसे अलीगढ़ के नामचीन एक्सपोर्टर

Mon, 12 Mar 2018 02:12 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में गूलर रोड स्थित नगर निगम के मालिकाना हक वाली पोखरों पर अवैध कब्जे कर बैनामे के जरिये प्लाट बेचने के मामले में अब शहर के नामचीन एक्सपोर्टर प्रशांत ग्रुप के स्वामी रमेश चंद्र सिंघल और उनके दोनों बेटों प्रशांत-निशांत, एक्सपोर्टर सुरेश चंद्र गर्ग सहित दस लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


नगर निगम ने बन्नादेवी थाने में करोड़ों की बेशकीमती पोखरों को अवैध रूप से बेचने के 10 अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं। कई दिनों से चल रही जांच पड़ताल के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि प्रशांत ग्रुप ने इस कार्रवाई को साजिश करार दिया है। 

इस प्रकरण में पहले बिल्डर राधेलाल सहित तीन लोगों पर मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पिछले कुछ समय से शासन तक यह बात गूंज रही थी कि पोखर पर अवैध कब्जे के मामले में कुछ लोगों को बचाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। महानगर के गूलर रोड इलाके की पोखरों को कब्जा मुक्त कराने की दिशा में प्रशासन व नगर निगम की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस प्रकरण में जब नगर निगम के संपत्ति अधिकारी, तहसीलदार कोल, भूमि अध्याप्ति अधिकारी की संयुक्त टीम से जांच कराई गई तो पाया गया कि नगर निगम के सीवरेज फार्म के लिए वर्ष 1955 में ग्राम सभा कोल की गूलर रोड स्थित जिन पोखरों को नगर निगम को हस्तांतरित किया गया था। उन पर वर्ष 2003 के आसपास से प्लाट काटे गए हैं। उन पोखरों पर प्लाट खरीदने वालों ने आवासीय व व्यावसायिक भवन बना लिए हैं। अब यह इलाका शक्तिनगर आदि कॉलोनियों के नाम से विख्यात है। पोखरें खत्म होने के चलते इलाके में जलभराव की समस्या पैदा होने लगी है। खास बात है कि नगर निगम ने 2003 में ही समाचार पत्रों में यह गजट प्रकाशित कराया कि कोई भी यहां प्लाट का क्रय-विक्रय न करे। 

ये लोग हुए नामजद
इन मुकदमों में धारा 420, 467, 468, 471 के तहत एक्सपोर्टर रमेश चंद्र सिंघल निवासी सराय लवरिया बन्नादेवी, उनके दोनों पुत्रों निशांत सिंघल, प्रशांत सिंघल निवासीगण सराय लवरिया , एक्सपोर्टर सुरेश चंद्र गर्ग निवासी मित्र नगर बन्नादेवी, शिवदयाल निवासी नगला मसानी देहली गेट, दीपेंद्रपाल सिंह निवासी इनायतपुर बझेड़ा लोधा, निरंजन सिंह निवासी नगला मसानी देहली गेट, विजय सिंह, ओमप्रकाश निवासीगण घुड़ियाबाग देहली गेट, अशोक कुमार निवासी सराय काबा को नामजद किया है। 

इतने हुए बैनामे
सभी पर आरोप है कि फर्जी पॉवर ऑफ अटार्नी तैयार कर इन लोगों ने करीब 66 बैनामे किए हैं। इनमें सुरेश चंद्र ने 15, दीपेंद्र ने 12, विजय ने 11, शिवदयाल ने 10, निशांत ने 9, निरंजन ने 5, अशोक कुमार ने 1, प्रशांत और रमेश चंद्र ने 3 बैनामे किए हैं।

-शासन के निर्देश पर अवैध कब्जा करने या कराने वालों पर यह कार्रवाई शुरू की गई है। पूर्व में जो मुकदमे दर्ज हुए थे, उसी दिशा में जांच आगे बढ़ाते हुए यह कार्रवाई भी आज की गई है। इन संपत्तियों पर दोबारा नगर निगम का कब्जा कराया जाएगा। गूलर रोड पोखर पर कब्जे से लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ा हो रहा है, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

-संतोष कुमार शर्मा नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें