फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील सिंह के ठिकानों पर पुलिस ने वोटर तलाशे

Thu, 03 Mar 2016 12:41 AM IST
aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास (अलीगढ़)। विधान परिषद चुनाव से एक दिन पहले यानि बुधवार को वोटरों को बंधक बनाने का जिन्न सामने आ गया। सिकंदराराऊ के एक प्रधान को बंधक बनाने की शिकायत पर पुलिस ने संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी सुनील सिंह के ठिकानों पर कई बार बंधक वोटरों को तलाशने के लिए सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने इलाके में शिवदान सिंह डिग्री व इंटर कॉलेज के अलावा जारौठ स्थित निजी इंस्टीट्यूट में भी तलाशी ली। हालांकि पुलिस को कोई नहीं मिला। मगर इस दौरान कैंपसों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। वहीं पुलिस अफसर इसे बंधक बनाने की शिकायत की जांच करार दे रहे हैं। सर्च जैसी किसी बात को सिरे से नकार रहे हैं।इगलास पुलिस के अनुसार सिकंदराराऊ के गांव हुसेनपुर निवासी हरप्रसाद की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनके भाई अशोक यादव गांव के प्रधान हैं, जिन्हें एमएलसी प्रत्याशी सुनील सिंह ने बंधक बना रखा है। तहरीर में  आशंका जताई गई कि उन्हें शिवदान सिंह डिग्री या इंटर कॉलेज में बंधक बनाकर रखा गया है। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए दोपहर में पहले इंस्पेक्टर इगलास संजीव चौहान अकेले ही डिग्री व इंटर कॉलेज गए। जहां पूरा कैंपस तलाशा गया। मगर कोई नहीं मिला। इसके बाद भी पुलिस को संतुष्टि नहीं हुई और शाम सात बजे व साढ़े नौ बजे दो बार इगलास पुलिस के अलावा मडराक व गोंडा पुलिस को लेकर सीओ की अगुवाई में टीमें बनाकर दोनों संस्थानों के अलावा सुनील सिंह के स्वामित्व वाले जारौठ स्थित निजी इंस्टीट्यूट की भी तलाशी ली गई। मगर दोनों बार भी यहां कुछ नहीं मिला। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह सिर्फ एक बार केवल शिवदान सिंह डिग्री व इंटर कॉलेज में इस शिकायत की जांच के लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें