फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौली गांव से दो लोग हिरासत में

Thu, 03 Mar 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/परशुरामपुर। फैजाबाद जिले के अयोध्या स्थित प्राइवेट ब्वायज हॉस्टल के एक कमरे में पालीटेक्निक की छात्रा की लाश मिलने के मामले में अयोध्या पुलिस ने परशुरामपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव निवासी आरोपी बबलू यादव के पिता और उनके सहयोगी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


दिवंगत छात्रा रीता पाल बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बेमहरी गांव निवासी स्व. गुरुशरण पाल की बेटी थी। हॉस्टल के जिस कमरे में उसकी लाश मिली है, वह बबलू यादव का है।

रीता पाल फैजाबाद पालीटेक्निक कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसकी लाश मंगलवार को हनुमानगढ़ी अयोध्या के निकट एक निजी ब्वायज हॉस्टल के एक कमरे में मिली थी। यह कमरा बस्ती जिले के एमएससी के छात्र बबलू यादव का बताया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद बबलू फरार बताया जा रहा है। हॉस्टल के अन्य छात्रों ने बताया कि रीता और बबलू के संबंध थे। रीता अक्सर उसके कमरे पर आती-जाती थी।

अयोध्या पुलिस ने इस मामले में मंगलवार की देर रात आरोपी बबलू यादव के पिता रामचंदर यादव और उनके एक सहयोगी शिवमूर्ति यादव को हिरासत में लेकर अयोध्या चली गई है। उन दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों बुधवार की रात में बबलू का सामान कमरे से निकालने के  चक्कर में अयोध्या गए थे। इस कारण पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। बुधवार को अयोध्या पुलिस ने दिवंगत के भाई संदीप की तहरीर पर बबलू यादव के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

 
दिवंगत छात्रा के घर में मचा कोहराम
दुबौलिया। दिवंगत पालीटेक्निक की छात्रा रीता के बेमहरी स्थित घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। रीता के पिता गुरुशरण की दो माह पहले ही मौत हो चुकी है। घर में मां नंदा अपने छोटे बेटे गिरिजेश के साथ रहती है। तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन रीता की मौत को लेकर परिवार के साथ ही गांव के लोग भी सकते में हैं।

एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि घटना स्थल फैजाबाद जिले में है। अयोध्या पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। अभी तक बस्ती पुलिस से इस मामले में कोई सहयोग नहीं मांगा गया है। सहयोग मांगा गया तो बस्ती पुलिस हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन

                     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें