फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब का जखीरा पकड़ा

Tue, 30 Jun 2015 01:54 AM IST
खैर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नकली शराब का जखीरा पकड़ाअमर उजाला ब्यूरोखैर। कोतवाली पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर हरियाणा की शराब की 75 पेटियां पकड़ी है। जो अवैध रूप से यूपी में बिक्री के लिए लाई गई थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ ओपी सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मैक्स लोडर गाड़ी में हरियाणा शराब लाई जा रही है। जिस पर आबकारी टीम और कोतवाली पुलिस रविवार की रात्रि सोफा नहर पर पहुंच कर पहले से ही मुस्तैद हो गई। तय खबर के अनुसार जट्टारी की तरफ  से आ रहे मैक्स लोडर को रूकवा लिया। जिसमें ऊपर पुआल भरी थी, उसे हटाकर देखा तो हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी थी। कुल 75 पेटियों में मैकडबल, इम्पीरियल ब्लू, वेस्टो आदि कई प्रकार की बोतलें है। पुलिस ने मैक्स लोडर के चालक जितेंद्र कुमार पुत्र ओमपाल निवासी गड़िया लच्छा थाना हजरतपुर, जिला बदायूं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चालक के पास से यूपी आबकारी के लेबिल तथा अन्य सामान भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें