फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधा से बरामद 80 लाख के जेवरात, आरोपी दबोचा

Mon, 05 Oct 2015 01:52 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोधा से बरामद 80 लाख के जेवरात, आरोपी दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। खैर के मालीपुरा का युवक दिल्ली की फ्रैश कॉलोनी के कारोबारी के घर से 80 लाख की चोरी को अंजाम देकर लोधा में अपनी ससुराल में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस की सूचना पर लोधा पुलिस ने शनिवार आधी रात के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद कर लिया। यह माल उसने अपनी ससुराल में चारा काटने की मशीन के नीचे छिपा रखा था।   तड़के दिल्ली पुलिस माल सहित आरोपी को अपने साथ ले गई।  खास बात है कि ससुराल में इतना माल छिपा था, मगर उन्हें इसकी भनक तक न थी।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार कारोबारी अशोक गुप्ता निवासी न्यू फ्रैश कॉलोनी दिल्ली के घर से 29 सितंबर की रात चोरी हो गई। चोरी उस समय हुई, जब अशोक गुप्ता परिवार के साथ पिछले 15 दिन से बाहर गए थे और घर के नौकर वाले कमरे में कमल पुत्र रज्जू बघेल निवासी मालीपुरा खैर रुका हुआ था। बाकी पूरे घर में ताले लगे थे। जब अशोक गुप्ता लौटे तो उन्होंने पाया कि करीब 80 लाख रुपये कीमत के सोने के बिस्कुट, हीरे, जवाहरात, अंगूठी आदि व एक लाख रुपये नगद गायब हैं। साथ में नौकर कमल भी गायब था। इस मामले में दिल्ली पुलिस हरकत में आई, तो पता चला कि कमल चार माह पूर्व ही नौकरी पर पहुंचा था। इससे पहले एक मर्तबा उसे अशोक कुमार ने निकाल दिया था। उसे घर के अंदर की एक-एक जानकारी थी और वह पाइप के रास्ते उस कमरे में घुसा, जिसमें माल था। उसे लेकर वह गायब हो गया। सुरागरशी व सर्विलांस के आधार पर दिल्ली पुलिस ने कमल की लोकेशन ट्रैस की तो लोकेशन लोधा के गांव नादा वाजिदपुर मिली। पता चला कि यहां कमल की ससुराल है। इस पर दिल्ली पुलिस की सूचना पर एसओ लोधा ने रात एक बजे कमल को नादा वाजिदपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने ससुराल में ही चारा काटने की मशीन के नीचे से जेवरात बरामद करा दिए। रकम के विषय में उसने खर्च करना स्वीकारा। इस खबर पर तड़के दिल्ली पुलिस यहां पहुंची और कमल को अपने साथ माल सहित ले गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें