संदीप हत्याकांड में अंकुश-दुष्यंत के पीछे लगी पुलिस को अंकुश के एनसीआर निवासी एक दोस्त से कुछ मदद मिली है। उस दोस्त की मदद के सहारे पुलिस ने हवाईजहाज से दो अलग-अलग राज्यों में पहुंचकर डेरा डाल लिया है। हालांकि देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली थी। माना जा रहा है कि उन्हें पुलिस की भनक लग गई। इसलिए पुलिस वहां डेरा डाले हुए है।
पुलिस 29 दिसंबर की रात से अंकुश व दुष्यंत को खोज रही है। उसकी तलाश में पुलिस को एनसीआर से एक करीबी दोस्त से कुछ महत्वपूर्ण इनपुट शुक्रवार को मिले थे। उसी मदद के सहारे पुलिस ने दो अलग अलग राज्यों का दो टीमें बनाकर रुख लिया।
तड़के हवाई जहाज की मदद से टीमें दोनों राज्यों में पहुंच गई। मगर वहां दिन भर के प्रयास के बाद देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली है। ऐसे में यही माना जा रहा है कि इस दोस्त के विषय में कुछ संशय होने पर आरोपियों ने ठिकाना तो नहीं बदला। फिलहाल टीमें वहीं डेरा डाले हैं। ब्यूरो