फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी बैंक से बोल रहा हूं: बातों में आकर सब बताते गए, साइबर ठगों ने पेंशनर से ठगे 14.90 लाख, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Oct 2026 09:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक बैंक वाला बनकर ठग ने एक बैंक में रह चुके पेंशनर को ठग लिया। मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा व्यक्ति बताया। उनसे बैंक खाते से संबंधित जानकारी मांगी। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के एटा चुंगी रोड स्थित ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में रहने वाले ओरिएंटल बैंक से सेवानिवृत्त एक पेंशनर से साइबर ठगों ने 14.90 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


ग्रीन पार्क अपार्टमेंट निवासी अजय कुमार गोयल ने बताया कि यह घटना 15 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे हुई। मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा व्यक्ति बताया। उनसे बैंक खाते से संबंधित जानकारी मांगी। पेंशनर अजय कुमार गोयल उसकी बातों में आ गए और जानकारी साझा कर दी। 

कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर पैसे कटने के संदेश आने लगे। ठगों ने अजय कुमार गोयल के बचत खाते से कुल पांच बार में पैसे निकाले। पहली बार में पांच लाख रुपये की बड़ी रकम निकाली गई। इसके बाद सात लाख रुपये और फिर 2.50 लाख रुपये निकाले। अंत में, दो बार में 20-20 हजार रुपये निकाले गए। एसपी क्राइम ममता कुरील के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर ठगों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें