फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में छात्र को ढूंढ़कर लाएं वरना आंदोलन

Fri, 20 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
चर्च कंपाउंड इलाके से लापता छात्र अभिनव निखिल का सुराग नहीं मिला, इसको लेकर पूर्व विधायक विवेक बंसल एसएसपी से मिलने पहुंचे। - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
 महानगर के चर्च कंपाउंड इलाके से लापता छात्र अभिनव निखिल स्कॉट का 20 वें दिन भी कोई सुराग नहीं है। इस मसले को बृहस्पतिवार को नए एसएसपी के सामने पूर्व विधायकविवेक बंसल आैर लीना कुमार ने रखा।
विज्ञापन


बंसल के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे परिजनों ने 24 घंटे के भीतर बच्चा बरामद नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है। दूसरी तरफ, एसएसपी ने परिवार को आश्वस्त किया कि वह इस मामले की समीक्षा की जल्द बच्चा को बरामद करने का प्रयास करेंगे।

बन्नादेवी के चर्च कंपाउंड के रहने वाले 7वीं के छात्र अभिनव पुत्र अरविंद स्कॉट का 20 दिन पहले स्कूल जाते समय अपहरण हो गया था। इसके बाद बच्चे के परिजनों को 30 लाख रुपये रंगदारी देने का फोन आया। तब से पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है। एसएसपी लव कुमार ने परिजनों को बताया कि एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव मामले को लेकर गहराई से छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें