फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात विनोद जाट का बी वारंट दाखिल, 27 को तलब

Fri, 24 Jul 2020 12:50 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
कुख्यात विनोद जाट का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा न्यायालय में सरेंडर कर जेल गए कुख्यात अपराधी विनोद जाट को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। न्यायालय से उसके खिलाफ बी वारंट लेकर पुलिस ने आगरा जेल में दाखिल कर दिया है। अदालत ने उसे 27 जुलाई को तलब किया है। अब उसे आगरा पुलिस 27 जुलाई को यहां कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद उसे रिमांड पर लेने की औपचारिकता की जाएगी।
विज्ञापन



लॉकडाउन खुलते ही फर्नेश कारोबारी से अपहरण के बाद फिरौती वसूली गई थी। इस मामले में नाम प्रकाश में आने पर विनोद जाट पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। इसी कड़ी में विनोद के पीछे जब पुलिस लगी तो उसने आगरा में पिछले दिनों सरेंडर कर दिया। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार मान के अनुसार न्यायालय से विनोद के खिलाफ बी वारंट मिल गया है और उसे आगरा जेल दाखिल कर दिया है। 27 जुलाई को तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें