फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से सिर कुचल कर युवती की हत्या

Tue, 26 Feb 2019 01:17 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
जांच के लिए मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के मरोड़गढ़ी गांव के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे एक युवती के सिर पर पत्थरों से घातक प्रहार कर हत्या कर दी गई। साथ मौजूद पति को भी हत्यारों ने पीटा जिसमें अंदरूनी चोटें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल पति को जेवर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर मृतका के मायके पक्ष ने पति-पत्नी के बीच तनाव की बात कहते हुए मृतका के ससुरालीजनों पर हत्या का संदेह जताया है। मृतका के ससुरालीजन मौके से फरार हो गए थे।

पालर गांव निवासी नरेश ने फोन कर बदमाशों के हमले और पत्नी की हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को नरेश ने बताया कि उसके साले का सोमवार को जन्मदिन था जिस पर वह पत्नी शिवानी को लेकर अपनी ससुराल हीरपुर थाना पिसावा जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में बारिश शुरू हो जाने के कारण वह यमुना एक्सप्रेस-वे पर मरोड़गढ़ी गांव में पुल के नीचे वह दोनों खड़े हो गए। इसी बीच छह बदमाश वहां आए और उसकी पत्नी को पीटने लगे। इनमें कुछ लोग उसे पकड़कर मारते-पीटते हुए दूर ले गए। बाद में वह छोड़कर भाग गए। लौटकर वह पुल के नीचे पहुंचा तो पत्नी शिवानी का शव पड़ा था। 

पुलिस के अनुसार नरेश खांस रहा था और अंदरूनी चोटें बता रहा था जिस पर कैलाश हास्पिटल जेवर में भेज दिया गया। पुलिस नरेश की बताई कहानी को संदिग्ध मान रही है। सूचना पर मौके पर गांव वाले भी जुट गए थे। मायके पक्ष के लोगों के अनुसार एक साल पहले ही शिवानी की शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर तनाव था और वह मायके आ गई थी। पांच दिन पहले ही समझौता कर पति उसे अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें