फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां संग स्कूल जा रही बच्ची की दुर्घटना में मौत, बवाल

Sat, 15 Dec 2018 02:01 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
वंशिका - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 नगला कलार स्थित खैर रोड बाईपास पर शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में गगन पब्लिक स्कूल की सात वर्षीय छात्रा की जान चली गई। लोगों ने डेढ़ घ्ांटे तक तोड़फोड़ की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

क्वार्सी इलाके के सुरेंद्र नगर गोविंद पार्क निवासी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार सूर्य प्रकाश उपाध्याय की पत्नी रीना उपाध्याय खैर रोड बाईपास स्थित गगन पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। इसी स्कूल में उनकी बेटी वंशिका (7 वर्ष) और माधव (4 वर्ष) भी पढ़ते थे। वह दोनों बच्चों को लेकर स्कूटी से स्कूल जा रही थीं।


नगला कलार के बाहर सड़क पर स्कूटी फिसल गई। बच्ची बीच सड़क पर जा गिरी और मां-बेटा किनारे गिर गए। इसी बीच, बच्ची को ेएक चावल से भरे ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने जाम लगाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। लैपर्ड कर्मियों की बाइक में आग लगा दी। सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने  डेढ़ घंटे बाद हंगामा शांत कराया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी जावेद खां के अनुसार एक मुकदमा ट्रक चालक के खिलाफ और दूसरा बवाल करने वालों के खिलाफ दर्ज किया गया है। >> बच्ची को कुचलकर भीड़ में शामिल हो गया चालक ः पेज  3
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें