फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहगढ़ से दिन दहाड़े युवक का अपहरण, दबिशें जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहगढ़ से दिनदहाड़े छह कार सवार एक युवक का अपहरण कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को चिह्नित करते हुए नामजद व तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। देर रात तक युवक की बरामदी के लिए पुलिस की दबिशें जारी थीं। युवक के परिवारी जन बेहद परेशान हैं।

कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि गांव लोहगढ़ निवासी अभिषेक पुत्र सत्तन सिंह का शुक्रवार सुबह गांव के बाहर से कार सवार अपहरण कर ले गए। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल घेराबंदी की गई, लेकिन अपहरणकर्ता हाथ नहीं आए। पुलिस ने कार को ट्रेस किया तो इसमें तीन लोगों के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन


जिसमें गांव जगतपुर के धर्मेंद्र चौधरी, रायपुर दलपतपुर के गुड्डा व लोहगढ़ के सोनू शर्मा सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। देर शाम तक पुलिस युवक को बरामद नहीं कर सकी थी। कोतवाल ने बताया कि युवक के बरामदी के प्रयास जारी हैं। कुछ महत्तवपूर्ण सुराग मिले हैं। जिनके आधार पर जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



पांच करोड़ के हिस्सा बांट का मामला तो नहीं
क्षेत्र में चर्चा है कि इस अपहरण के पीछे पांच करोड़ रुपये के बंटवारे का मामला है। कुछ दिन पहले एक नामी कंपनी के मोबाइलों से भरा ट्रक जिरौली धूम सिंह क्षेत्र से गायब हो गया था। इसमें नोएडा की एसओजी ने कई लोगों को उठाकर जेल भी भेज दिया है। इस प्रकरण की जांच में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन चौकी इंचार्ज पर गाज भी गिर चुकी है। यह प्रकरण काफी समय से क्षेत्र में सुर्खियों में रहा है। लोहगढ़ के भी कुछ युवकों के नाम इस मामले में प्रकाश में आए थे। इस मामले में कोतवाल का कहना है कि युवक की बरामदी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें