फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या, अधजला शव छोड़ भागे ससुरालीजन

Thu, 22 Mar 2018 01:48 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
खैर में महिला की हत्या के बाद मायके वालों की सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली के गांव पलाचांद में मंगलवार की रात में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन आनन-फानन में शव को जलाकर भाग गए। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा जल रही चिता को बुझाकर शव के अवशेष बरामद कर लिया। मृतका के पिता ने कोतवाली में पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


थाना विजयगढ़ के गांव भांकरी निवासी कुंवरपाल पुत्र नन्नूमल ने तीन माह पूर्व अपनी पुत्री ममता की शादी कोतवाली खैर के गांव पलाचांद निवासी टैंपो चालक प्रेम कुमार पुत्र भगवानदास के साथ की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन लगातार दहेज मांग कर रहे थे। असमर्थता व्यक्त करने पर पुत्री का उत्पीड़न व मारपीट की जाती थी। 17 मार्च को ममता मायके आई और अपने ऊपर ससुसालीजनों के उत्पीड़न का दर्द भी बयां की।

आरोप है कि 20 मार्च को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजों ने ममता की फांसी लगाकर हत्या कर दी है। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाकर भाग गए। सूचना पर ममता के परिजन आए और जमकर ससुरालीजनों पर तमाम आरोप लगाए।
विज्ञापन


पुलिस ने रात में ही महिला का अधजला अवशेष बरामद कर लिया। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति प्रेम कुमार, ससुर भगवानदास सिंह, सास किरन देवी, जेठ सत्यपाल, जेठानी हरमाला व जेठानी के पिता हरप्रसाद और एक अन्य रामबाबू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उक्त मामले में सीओ खैर तेजवीर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें