फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूरी बताकर लिफ्ट ली और लूट ले गए कार

Wed, 21 Feb 2018 01:58 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
पीड़ित विवेक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब छह बजे टप्पल थाना क्षेत्र के कुराना रजवाहा के समीप तीन लोग मारपीट कर चालक से स्विफ्ट कार, सात हजार रुपये और दो मोबाइल लूटकर ले गए। लुटेरे नोएडा से अपनी कुछ मजबूरी बताकर कार में बैठे थे। 
विज्ञापन


मथुरा दरवाजा मस्जिद के पीछे वृंदावन (मथुरा) निवासी विवेक कुमार पुत्र मुन्नालाल स्विफ्ट कार में चालक हैं। सोमवार को वह अपने भाई मुन्ना को बंगलौर जाने के लिए वृंदावन से लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने गए थे। रात में वह नोएडा में सो गए। मध्यरात्रि करीब तीन बजे तीन व्यक्ति उनके पास आए और मजबूरी बताते हुए मथुरा तक कार में लिफ्ट मांगी। उनकी बातों में आकर विवेक कुमार ने तीनों को बिठा लिया और मथुरा के लिए निकल पड़ा।

यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर जेवर टोल प्लाजा से कार निकली तो कार सवार एक व्यक्ति ने वापस जाने की बात कहते हुए कार रुकवा ली। गाड़ी रुकते ही तीनों ने कार चालक को बंधक बनाकर कार की डिग्गी में डाल दिया और कार टप्पल के कुराना माइनर पटरी पर लेकर पहुंचे। वहां जंगल में पहुंचकर कार चालक की तमंचे की बट से पिटाई की और पर्स में रखे सात हजार रुपये, दो मोबाइल भी लूट लिए तथा कार लेकर भाग निकले। 
विज्ञापन


बदमाशों के भागने के बाद विवेक ने चीखपुकार मचाई तो राहगीर पास पहुंचे। उनकी मदद से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बदमाशों को पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आए। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें