फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत चालक को पीटकर बंधक बनाया

Thu, 30 May 2019 01:54 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
बब्लू का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गांव भौनई में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की हिरासत से चालक को पुलिस अपनी हिरासत में ले सकी। पुलिस ने किशोर के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



गांव भौनई निवासी गोवर्धन सिंह कस्बे में सिलाई का काम करते हैं। बुधवार की सुबह करीब छह बजे उनका बड़ा बेटा 13 वर्षीय बब्लू साइकिल से गांव में स्थित चक्की में गेहूं पिसवाने गया था। वहां से लौटते समय बाईकलां से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बब्लू को कुचल दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक मो. रफीक को पकड़ लिया और पिटाई कर एक कमरे में बंद कर दिया।

सूचना पर कोतवाली निरीक्षक अनिल कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद चालक को अपनी हिरासत में लिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोवर्धन सिंह ने ट्रैक्टर चालक मो. रफीक के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें