धोखाधड़ी कर हड़पी संपत्ति, मुकदमा
झांसी। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पने के मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के बाहर उनाव गेट निवासी बादल कुशवाहा ने उनाव गेट निवासी प्रभुदयाल, इतवारी गंज निवासी सीमा नगरिया, प्रदीप गुप्ता और कपूरी गुप्ता पर रिपोर्ट दर्ज कराई हैै कि चारों ने एकराय होकर धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से कागजों में फेरबदल कर लिया। इसके बाद संपत्ति हड़प कर ली। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।