दोनों की जेब में 20-20 हजार की नगदी भी थी। जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो तीसरे भाई रामप्रसाद ने उनकी तलाश शुरू कर दी, क्योंकि बात मड़राक क्षेत्र तक फोन से हुई थी, इसलिए भाई उन्हें तलाशते हुए मड़राक थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह बाईपास पर अलग-अलग स्थानों पर बेहोश मिले दो व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां जाकर रामप्रसाद ने दोनों की पहचान अपने भाइयों के रूप में की। होश में आए प्रेमपाल व हरपाल के अनुसार उन्हें रास्ते में किसी ने जहरखुरानी का शिकार बनाकर पशु व नगदी लूट ली थी। पूरे प्रकरण की जानकारी के बाद पुलिस जांच की बात कह रही है।