फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टी को गोवंश ले जा रहे दो दबोचे

Thu, 11 Feb 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मेटाडोर में लादकर गोवंश और बछड़ों को कट्टीघर ले जा रहे दो लोगों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। जबकि दो लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने मेटाडोर में लदी एक गाय व चार बछड़ों को किसान की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन


एसएसआई देशवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात उन्हें सूचना मिली कि नायल रोड पर एक मेटाडोर में गोवंश और बछड़े लादकर ले जाए जा रहे हैं। जिस पर वह फोर्स लेकर पहुंचे तो उक्त मार्ग पर पुलिस को देख एक मेटाडोर चालक ने गाड़ी को भगाना शुरू कर दिया।

जिस पर पुलिस ने पीछा कर गाड़ी रुकवा ली। गाड़ी रुकते ही चार लोग उतर कर खेतों में भाग लिये। एक ने पुलिस पर फायर भी झोंका, बावजूद पुलिस ने दो को दबोच लिया। जिसमें एक ने अपना नाम सलमान पुत्र लखपत बंजारा निवासी रोहेंदा थाना अरनिया तथा दूसरा धमेंद्र भारद्वाज पुत्र हरप्रसाद निवासी मुरारीनगर, खुर्जा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से एक 315 बोर का तमंचा एक छुरी तथा तीन जिंदा कारतूस भी बरामद कर पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें