फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंसू पोंछने गए अज्जू-जमीर भिड़े

Sun, 05 Feb 2017 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के बाद हमदर्दी जताने गए दो प्रत्याशी आपसी प्रतिद्वंद्विता में हालात की नजाकत भी भूल गए। हत्या के कई दिन बाद मिले शव को रखकर विरोध जता रहे शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे कोल सीट से सपा प्रत्याशी अज्जू इसहाक और निर्दलीय जमीरउल्लाह और उनके समर्थक मर्यादा भूल कर वहीं भिड़ गए। यह भी कहा गया कि एक ने दूसरे प्रत्याशी को चांटा जड़ दिया। एक दूसरे के साथ गाली गलौज, मारपीट की।
विज्ञापन

इससे दोनो पक्षों के समर्थक भी मारपीट करने लगे। इससे इनके कपड़े फट गए, कुछ घायल भी हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर दौड़ाया, तब कहीं दोनों पक्ष  तितर-बितर हुए। 
बृहस्पतिवार को थाना गांधी पार्क के अली नगर में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला था। उस दिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने उस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। शनिवार को उसकी शिनाख्त परिजनों ने पोस्टमार्टम पहुंच कर जाकिर (21) पुत्र मो. शमी नगला मल्लाह, थाना क्वार्सी के रूप में की। परिजनों ने बताया कि जाकिर ई रिक्शा चलाता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वह घर से काम के लिए चला था। वह रेलवे स्टेशन से क्वार्सी जीवनगढ़ रूट पर ई रिक्शा चलाता था। उसका शव मिला था लेकिन ई रिक्शा गायब था। शनिवार को जब परिजन शव लाए तो जीवनगढ़ पर बाईपास पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।उनकी मांग थी कि उसकी पत्नी नसरीन को सरकारी नौकरी और पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। जाम की सूचना पर कई थानों का फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।
करीब आधे घंटे बाद प्रशासन परिजनों को समझा सका कि उनकी जो भी मांगें हैं उन्हें हर संभव पूरा किया जाएगा। इससे पहले मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल, बसपा के राम कुमार शर्मा, सपा के प्रत्याशी अज्जू इसहाक  पहुंच चुके थे और पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया था। परिजन प्रशासन की बात से सहमत हो गए और शव हटाने वाले थे। इस दौरान वहां सपा के बागी प्रत्याशी और कोल विधायक जमीरउल्लाह भी पहुंच गए।
पहले जमीरउल्लाह और अज्जू इसहाक के समर्थकों में कहा सुनी हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस दौरान अज्जू इसहाक और जमीरउल्लाह में भी हाथापाई शुरू हो गई। मामला इस कदर तूल पकड़ गया कि दोनों नेताओं के समर्थक भी मारपीट में लग गए। दर्जनों लोगों के कपड़े फटे, चुटैल हुए। अब तक मौके पर और फोर्स भी आ गया था। शांति व्यवस्था बेकाबू होते देख अर्ध सैनिक बल और पुलिस फोर्स ने उपद्रव कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया और भीड़ को गलियों में दौड़ा दिया। इसके बाद भी मौके पर स्थिति सामान्य हुई। एहतियातन मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दिया है जिससे वहां लोग फिर से इकट्ठा न हो सकें। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें