फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की चाकुओं से गोदकर हत्या

Wed, 28 Jun 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुंज बिहारी सक्सेना का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसबीआई मुख्य शाखा के सेवानिवृत्त प्रबंधक कुंज बिहारी सक्सेना (70) को महानगर के विष्णुपुरी इलाके में दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात के समय वे अपने छोटे बेटे के घर में अकेले थे। बड़े बेटे के तलाशने पर जब कत्ल का भेद खुला तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मामले में प्रथम दृष्टया कैंसर पीड़ित छोटी बहू के इलाज को लेकर विवाद सामने आया है। छोटे बेटे द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उसके साले व फुफिया सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसबीआई मुख्य शाखा घंटाघर के प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए कुंज बिहारी सक्सेना करीब डेढ़ दशक से परिवार सहित क्वार्सी थाना क्षेत्र की विष्णुपुरी कालोनी में रह रहे थे। उनके बड़े बेटे अवनीश बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक हैं, जबकि छोटे शिवेंद्र खुर्जा में लोको पायलट हैं।
विज्ञापन


दोनों के कुछ दूरी पर मकान हैं और अलग-अलग अपने परिवारों के साथ रहते हैं। कुंज बिहारी बड़े बेटे के साथ रहते हैं। परिजनों की मानें तो छोटी बहू शिवेंद्र की पत्नी पल्लवी कैंसर रोग से पीड़ित है।

पल्लवी के मायके वाले यह आरोप लगाते रहे हैं कि शिवेंद्र व कुंजबिहारी उसका सही से इलाज नहीं करा रहे। धन की कोई कमी नहीं है, फिर भी वह इलाज में खर्च नहीं कर रहे। इसे लेकर कई मर्तबा झगड़े भी हुए हैं।

विष्णुपुरी में रिटायर्ड मैनेजर की हत्या के मामले में फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलित कराए गए हैं। प्रथम दृष्टया प्रकरण पारिवारिक विवाद का ही लग रहा है। लूट जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। अन्य बिंदुओं पर भी जांच व साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - अतुल श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक नगर
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें