फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर बाइक से बांधकर घसीटा, मौत

Wed, 15 Aug 2018 02:08 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे जितेंद्र की पत्नी व मासूम बच्चे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के  गांव खेड़िया बहादुर गढ़ी में सोमवार को मामूली कहासुनी को लेकर विवाद में एक युवक को डंडों से जमकर पीटा गया और फिर बाइक  से बांधकर खड़ंजे पर घसीटा गया। युवक  की मंगलवार को उपचार के  दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक  की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मृत युवक के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


कोतवाली के  गांव खेड़िया बहादुरगढ़ी निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह सोमवार सुबह करीब छह बजे खेतों की ओर से घर लौट रहा था। इसी समय गांव का ही सोमप्रकाश पुत्र राजेंद्र सिंह डुकरिया वाली प्याऊ से बाइक  पर गांव लौट रहा था। सड़क  पर भरा पानी बाइक  के  पहिए से उछल कर जितेंद्र के  ऊपर गिर गया।

इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। सोमप्रकाश ने अपने परिजनों को भी बुला लिया। जितेंद्र की पत्नी कमलेश ने बताया कि इन लोगों ने जितेंद्र पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिया। उन्होंने जितेंद्र की ही शर्ट से गले में फंदा लगाकर उसे बाइक  से बांधकर खड़ंजे पर घसीटा। पुलिस जितेंद्र को थाने ले आई। वहां से दीनदयाल अस्पताल भेजा गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उधर, दूसरे पक्ष ने जितेंद्र पर तमंचा से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन


दो पक्षों के  झगड़े में जितेंद्र के  गंभीर चोटें आई हैं। उसकी मौत हो गई। आरोपियों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दूसरे पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रवेश राणा, कोतवाल अतरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें