फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज की नर्स की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डाले अश्लील फोटो

Fri, 19 Jun 2020 08:16 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज की एक नर्स की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर उसके अश्लील फोटो डाल दिए। इसके साथ ही नर्स के दोस्तों को अश्लील मैसेज भेजकर पैसों की मांग की गई। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की। डीएम ने सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



पीड़िता ने बताया कि बन्नादेवी इलाके की रहने वाली है। जेएन मेडिकल कॉलेज में बतौर नर्स तैनात है। पीड़िता का आरोप है कि उसे आठ साल पहले पढ़ाने वाली एक शिक्षिका अपने करीबी से दोस्ती का दबाव बना रही थी। दोस्ती न करने पर उसने इस प्रकार की हरकत की है।


दो दिन पहले फेसबुक दोस्तों के जरिये जानकारी हुई कि उसके नाम की एक आईडी से अश्लील मैसेज भेज पैसे मांगे जा रहे हैं। साथ ही अश्लील फोटो भी अपलोड किए गए हैं। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें