फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोर्टर से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट

Tue, 17 Jul 2018 01:31 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
एक्सपोर्टर से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुलने के दिन लूट का क्रम रुक नहीं रहा। इस सोमवार को भी दिनदहाड़े बन्नादेवी की गुलशन पार्क कॉलोनी में बदमाश एक्सपोर्टर से बाइक सवार बदमाश दो लाख रुपये लूट ले गए। घटना के वक्त व्यापारी बैंक से रुपये निकालकर लौटे थे और घर के दरवाजे पर रुकते ही बाइक सवार रकम लूट ले गए। बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना पर सीओ आदि मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से लेकर बैंक तक घंटों जांच पड़ताल भी की गई।
विज्ञापन


मैलरोज बाईपास से सटी गुलशन पार्क कॉलोनी निवासी शांतनु गोयल पुत्र गिरधारी लाल गोयल की घर पर ही सावित्री एक्सपोर्ट व हार्डवेयर इंडस्ट्री के नाम से फर्म है। यहां हार्डवेयर उत्पाद तैयार होते हैं। दोपहर करीब 12 बजे शांतनु अपनी स्कूटी से मसूदाबाद स्थित एचडीएफसी बैंक गए और वहां से व्यापारिक जरूरतों के लिए दो लाख रुपये अपने एकाउंट से निकाले।

इसके बाद उन्होंने रुपये थैले में रखकर स्कूटी की डिग्गी में डाल लिए। इसके बाद वह करीब 1 बजे अपने घर के दरवाजे पर पहुंचे। जैसे ही स्कूटी की डिग्गी से थैला निकालकर घर के दरवाजे की तरफ बढ़े, तभी पीछे से आए काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पलक झपकते ही झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपयों का बैग छीनकर भाग गए।
विज्ञापन


इस दौरान शांतनु शोर मचाते हुए काफी दूर तक उनके पीछे आए, मगर पल्सर सवारों को रोका नहीं जा सका। सूचना पर सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर बन्नादेवी, एसओजी आदि पहुंच गईं। जांच पड़ताल में पाया गया कि घर के पास ही एक सीसीटीवी में पल्सर सवार दो बदमाश कैद हुए हैं, जिनमें से बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट लगाए है, जबकि पीछे वाले का चेहरा खुला है। इसके बाद बदमाशों का हुलिया बैंक के पास के सीसीटीवी में भी मिलान किया गया है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी राघवेंद्र सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।

बाइक सवार मजदूर से लूट लिए 6 हजार
महानगर के सिविल लाइंस व क्वार्सी के बॉर्डर पर नगला किला इलाके में रविवार रात बदमाश बाइक सवार मजदूर से 6 हजार रुपये लूट ले गए। घटनाक्रम के अनुसार रामगढ़ पंजीपुर निवासी चंदन सिंह तस्वीर महल के धुलाई सेंटर पर काम करता है। रोजाना की तरह रात करीब 10 बजे वह यहां से घर लौट रहा था। तभी किला नगला के पास बाइक सवारों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर उसकी तलाशी लेकर 6 हजार 2 सौ रुपये छीन लिए। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें