फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह के बालक को बड़े भाई ने पानी के धोखे में पिलाया डीजल, मौत

Fri, 22 May 2020 11:51 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गभाना थाना क्षेत्र के गांव कौमला के एक आठ माह के बालक को उसके तीन साल के भाई ने पानी के धोखे में डीजल पिला दिया। इससे बालक की हालत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार रात को बालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार वालों में मासूम की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन



कौमला गांव के रहने वाले किसान रमेेश ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा तीन साल का अनुज और छोटा बेटा आठ का राहुल। वाकया बृहस्पतिवार शाम का है। अपने घेर में लगी चारा काटने की मशीन का इंजन ठीक कर रहे थे। पास पड़ी चारपाई पर आठ माह का बालक राहुल लेटा हुआ था। पास में बड़ा बेटा तीन वर्षीय अनुज उससे खेल रहा था।


इंजन ठीक करने के दौरान किसी सामान की जरूरत होने पर वह घर के भीतर चले गए। तभी राहुल रोने लगा। राहुल को प्यासा समझ अनुज ने पास में ही इंजन सफाई के लिए कटोरी में रखे डीजल को पानी समझकर राहुल को पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। डीजल पिलाने की बात पता लगते ही बेटे को जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। यहां देर रात को उसकी मौत हो  गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें