फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली में दलित किशोरी से गैंगरेप

Mon, 22 Aug 2016 01:22 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
विज्ञापन
rape - फोटो : demo
विज्ञापन
कस्बे में एक दलित किशोरी को घर में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। भीड़ ने आरोपी महिला समेत दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी पाकर एटा सांसद राजवीर सिंह भी थाने पहुंचे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक आरोपी कासगंज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


रविवार को कस्बा निवासी 14 साल की दलित किशोरी को एक महिला ने अपने घर में कुछ काम करने के बहाने से बुला लिया। महिला के घर में पहले से ही मौजूद दो युवकों ने किशोरी को बदनीयत से दबोच लिया। किशोरी ने जब शोर मचाया तो महिला ने घर का गेट बंद कर लिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी और किशोरी के परिजन वहां पहुंच गए।     उन्होंने महिला से जबरन गेट खुलवाया और युवकों के चंगुल से किशोरी को छुड़ाया। किशोरी का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोगों ने दोनों युवकों और महिला को पकड़ लिया और तीनों को कोतवाली ले आए।       

 दलित किशोरी के साथ हुई हैवानियत पर दलित नेता जगदीश वीके राना, सपा नगराध्यक्ष डॉ. कबीर खान, भाजपा युवा नेता राष्ट्र सौरभ, समाज सेवी पवन वर्मा, सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी, मंजीत सिंह, दिनेश चौहान, संजय आदि के नेतृत्व में तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए और तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की मांग पर अड़ गए। कोतवाल अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शैलेश पुत्र प्रेम सिंह, लोकेश पुत्र सतीश निवासी सिरावली कासगंज बताए हैं। पीड़ित की मां की तहरीर पर दोनों युवक और महिला रामवती उर्फ ऊषा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों आरोपी जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें