फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जीत की खुशी में नारेबाजी से रोका तो हंगामा

Sun, 28 Feb 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के अतिसंवेदनशील अब्दुल करीम चौराहे पर शनिवार देर रात टी-20 एशिया कप सीरीज में पाकिस्तान पर भारतीय टीम की जीत के बाद अचानक नारेबाजी से तनावपूर्ण माहौल बन गया। यहां उत्साही युवाओं ने टीम की जीत पर भारत के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

इसे लेकर पुलिस ने जब टोका- टाकी की तो वहां जमकर बहस के बीच हंगामा खड़ा हो गया। बाद में पुलिस व कुछ भाजपाइयों की मध्यस्थता पर जैसे-तैसे  माहौल को शांत कर लोगों को वहां से हटाया।
देर रात भारतीय टीम के जीतते ही शहर में आतिशबाजी शुरू हो गई। युवाओं की टोलियां जगह-जगह नारेबाजी करती घूम रही थीं। जैसे ही देहली गेट चौराहे से यह टीम अब्दुल करीम चौराहे पर पहुंची तो वहां कुछ देर रुककर नारेबाजी पर मौजूद पुलिस व पीएसीकर्मियों ने उन्हें टोका। 
विज्ञापन

पुलिस का तर्क था कि यह चौराहा संवेदनशील दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए यहां नारेबाजी न की जाए। इस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मानवेंद्र प्रताप सिंह व हिंदूवादी नेता सत्यप्रकाश् नवमान भी वहां पहुंच गए। इन लोगों ने भी नारेबाजी कर रहे युवाओं को समझाकर शांत किया। इसी बीच एसएसआई कोतवाली ओपी राना भी आ गए और उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। बाद में लोगों को जैसे-तैसे विदा किया गया। 
एसएसआई ओपी राना के अनुसार चौराहा चूंकि संवेदनशील है। इसलिए उन्हें वहां नारेबाजी करने से रोका गया। कुछ लोगों की आपत्ति थी कि देश समर्थित नारे लगा रहे हैं। इसमें ऐतराज क्यों। मगर उन्हें समझा दिया गया और लोग वहां से चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें