अलीगढ़। ऊपरकोट के मोहल्ला आतिशबजान में शीशे वाली मसजिद के पीछे बने मकानों में कुछ समय से क्रेक्स (दरारें) पड़ने की समस्या आ रही है। स्थानीय लोग इसके लिए मसजिद में हुए निर्माण कार्य में बंद किए कुएं को वजह बता रहे हैं। जबकि मसजिद प्रशासन इसके लिए मकानों के नीचे से गुजर रही पानी की पाइप लाइनों की लीकेज को जिम्मेदार ठहरा रहा है। अब नगर निगम का इंजीनियरिंग विभाग मौके पर टीम भेजकर निरीक्षण कराए जाने की बात कह रहा है। मोहल्ला आतिशबजान में ऐसे कई घर हैं इनमें दर्जनों लोग खौफ के साए में मकानों में रह रहे हैं। बुधवार को इन लोगों ने स्थानीय सभासद इदरीश से भी मुलाकात की और अपनी समस्या रखी।