फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबिया में अलीगढ़ की बहू की मौत

Sat, 10 Dec 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के धनीपुर की प्रभात नगर कॉलोनी के कोलंबिया यूएस में रहने वाले इंजीनियर की पत्नी की बृहस्पतिवार सुबह-सुबह रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। जब यह खबर इंजीनियर के घर और पत्नी के हाथरस स्थित मायके में पहुंची तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। अभी कानूनी औपचारिकताओं के चलते शव के यहां आने में दो दिन का वक्त लग सकता है। मगर परिजन अमेरिकी दूतावास से संपर्क में हैं। ताकि जल्दी औपचारिकताएं पूरी कर शव को मंगाया जा सके।
विज्ञापन

प्रभात नगर कॉलोनी निवासी फानेंसर दिनेश पचौरी के दो बेटों में बड़ा सौरभ पचौरी पेशे से इंजीनियर है और छोटा गौरव यहां नगर निगम में ठेकेदारी करता है। सौरभ की शादी हाथरस के पॉलीटेक्निक संस्थान के पीछे की कॉलोनी निवासी प्रिया पचौरी(31) से वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद से ही सौरभ अपनी पत्नी संग कोलंबिया के साउथ कारोलिना में रह रहा है। परिवार के बेहद करीबी लोगों के अनुसार वाकया यूएस समय के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह सात बजे का है।
जब प्रिया रोजाना की तरह मॉर्निंग वाक पर निकली हुई थीं और पैदल पथ पर कान में ईयरफोन लगाकर चल रही थीं। तभी अचानक पीछे से अनियंत्रित गति से आते पिकअप वाहन ने लैक मैरी इलाके में उन्हें रौंद दिया। प्रत्क्षदर्शियों व पुलिस के अनुसार वाहन की गति करीब 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से थी। इस एक्सीडेंट में प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई। जांच में गलती पिकअप चालक की ही निकली है। महिला पूरी तरह अपनी पैदल लाइन में ही चल रही थी।
विज्ञापन

इधर, जब प्रिया काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो सौरभ फोन मिलाने लगे। पहले तो फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में यूएस पुलिस ने खुद सौरभ को उनकी पत्नी की मौत की खबर दी। बाद में यह खबर सौरभ ने अपने पिता व ससुराल में दी। इस खबर के मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
वहां पुलिस के स्तर से कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। सौरभ ने बताया है कि उनकी वहां दूतावास पर वार्ता चल रही है। जल्द से जल्द शव को भारत लाने की तैयारी है। इधर, दोनों परिवारों में शव का एक-एक पल इंतजार हो रहा है। बताया गया है कि अभी सौरभ दंपति के कोई संतान भी न थी। शुक्रवार दुपहर में यह खबर जब प्रभात नगर में सौरभ की कॉलोनी में सार्वजनिक हुई तो यहां लोेगों का सांत्वना देने के लिए आना जाना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें