फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पर जानलेवा हमले के विरोध में बाजार बंद

Fri, 05 Aug 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारियों की बात सुनने पहुंचे एसीएम से व्यापारियों की होती नोक झोंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साइकिल व्यवसायी दिलीप वार्ष्णेय पर कातिलाना हमले के विरोध में रेलवे रोड, पत्थर बाजार, मामू भांजा एवं मीरीमल प्याऊ के दुकानदारों ने दोपहर 12 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखी। इस घटना के बाद व्यापारियों की गोलबंदी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम अमित सिंह को दिया। 36 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अलीगढ़ बंद करने की चेतावनी दी है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि अपराध को रोकने में पुलिस प्रशासन  विफल साबित हो रही है। मनीष अग्रवाल वूल ने कहा कि सरे बाजार गोली मारे से व्यापारियों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन


ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय, ओम प्रकाश मास्टर, कमल गुप्ता, ई. रत्नाकर आर्य, अन्नू बीड़ी, भुवनेश टिंबर, हरिबाबू गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, हेमंत गर्ग, अंकित अग्रवाल, जफर सईद सिद्दकी, अरुण भैया, शिव कुमार पाठक, मोनू अग्रवाल, प्रमोद वार्ष्णेय, आशू वार्ष्णेय, सनी वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें