अलीगढ़ जिले के पिसावा क्षेत्र के एक गांव की एक महिला की उसके रिश्ते के देवर ने बेहोशी की हालत में अस्मत लूट ली। आरोप है कि इस घिनौने कृत में महिला के पति की सगी भाभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीड़ित महिला के पति ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेकर टालू रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
दूसरी तरफ पुलिस पूरे प्रकरण को ही संदिग्ध बता रही है। पीड़ित महिला के पति ने बताया है कि उसके परिजन मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे किसी कार्यवश घर से बाहर गए हुए थे। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। तभी सगी भाभी उसे अपने घर बुला कर ले गई। जहां उसेे बर्फी खिलाई गई। इसके बाद उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया जिससे वह बेहोश हो गई।
इसके बाद उसकी पत्नी को कमरे के बेड पर डाल दिया। वहां पहले से उसके रिश्ते का भाई (पत्नी का देवर) मौजूद था। पीड़िता की सगी भाभी की मदद से पत्नी के साथ मुंह काला। फिर वे उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। उसकी पत्नी को जब होश आया तो उसने शाम को फोन पर उसे सारी घटना बतेाई।
घर आकर परिजनों, पत्नी और गांव के कुछ लोगों को लेकर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे थाने पहुंचा। जहां उसने लिखित तहरीर दी। पीड़ित महिला के पति का कहना है कि पुलिस गांव में जांच कर तो गई, पर अब तक न तो आरोपी पकड़े गए हैं और न ही मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वाले उन्हें बेवजह टहला रहे हैं।
स्थानीय पुलिस के टालू रवैये से परेशान होकर अब उन्हाेंने उच्चाधिकारियाें से शिकायत का मन बनाया है। उधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला पारिवारिक झगड़ के लगता है। पहली नजर में महिला का आरोप झूठा प्रतीत होता है। रेप जैसी बात नहीं दिखती। फिर भी तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।